- “हिन्दुस्तान तलवार के ज़ोर पर जीता गया था।” यह कथन किसका है? – लॉर्ड एलगिन द्वितीय
- विष्णु के दस अवतारों की जानकारी का स्रोत निम्न में से किस पुराण में है? – मत्स्य पुराण
- किस विदेशी यात्री ने कृष्ण को ‘हेराक्लीज’ कहा? – मेगस्थनीज़
- “आगरा तथा फ़तेहपुर सीकरी दोनों ही लन्दन से बड़े हैं”। यह कथन किसका है? – रॉल्फ़ फ़्रिंच
- बौद्ध धर्म की किस शाखा में मंत्र, हठयोग एवं तान्त्रिक आचारों को प्रधानता दी गई है? – वज्रयान
- प्रसिद्ध ‘विजयविट्ठल मन्दिर’, जिसके 56 तक्षित स्तंभ संगीतमय स्वर निकालते हैं, कहाँ अवस्थित है? – हम्पी
- मौर्यकालीन भारत में भूमि कर, जो कि राज्य की आय का मुख्य स्रोत था, किस अधिकारी द्वारा एकत्रित किया जाता था? – सीताध्यक्ष
- ‘अष्ट दिग्गज’ किस राजा से सम्बन्धित थे? – कृष्णदेव राय
- जैन साहित्य को किस नाम से भी जाना जाता है? – आगम
- उन्नीसवीं सदी के महानतम पारसी समाज सुधारक कौन थे? – बहरामजी एम. मल्लबारी
- कौन-सा शासक ‘पृथ्वीराज चौहान’ के नाम से प्रसिद्ध है? – पृथ्वीराज तृतीय
- चित्तौड़ के ‘कीर्ति स्तम्भ’ का निर्माण किसने करवाया था? – राणा कुम्भा
- किस संगठन ने ‘शुद्धि आन्दोलन’ का समर्थन किया – आर्य समाज
- ‘इण्डिया डिवाइडेड’ नाम की पुस्तक के लेखक कौन थे? – डॉ. राजेंद्र प्रसाद
- प्रसिद्ध विद्वान अश्वघोष किसके शासनकाल में हुआ? – कनिष्क
- कुषाण वंश के वृक्ष का पता चलता है- – राबाटक अभिलेख से
- ‘मिलिन्द’ किस हिन्दी-यूनानी राजा को कहा गया है? – मिनांडर
- शेरशाह के बाद और अकबर से पहले दिल्ली पर राज करने वाले हिन्दू राजा का नाम क्या था – हेमू
- ‘आर्य’ शब्द का शाब्दिक अर्थ क्या है? – श्रेष्ठ या कुलीन
Current Affairs – समसामियिकी CGPSC Prelims – 2016 CGPSC Mains – 2016
-Source :- BharatKosh-
cgpsc news chhattisgarh.
No comments:
Post a Comment