Current Affairs : 19 & 20 Sept 2016

September 21, 2016    

1) केन्द्र सरकार की महात्वाकांक्षी स्मार्ट शहर योजना के लिए 27 और शहरों की नई सूची केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री वैंकय्या नायडू ने 20 सितम्बर 2016 को जारी की। इसके साथ ही इस योजना में अब तक शामिल किए गए शहरों की कुल संख्या 60 हो गई। इस नवीनतम सूची में शामिल सर्वाधिक पाँच शहर किस राज्य के हैं? – महाराष्ट्र

विस्तार: केन्द्र सरकार द्वारा 20 सितम्बर 2016 को जारी स्मार्ट शहर योजना (Smart Cities Plan) की नवीनतम सूची में जहाँ कुल 27 शहर शामिल थे वहीं इसमें सर्वाधिक पाँच शहर महाराष्ट्र (Maharashtra) राज्य के हैं। ये 5 शहर हैं – औरंगाबाद, कल्याण-डोम्बिवली, नागपुर, नासिक और थाणे)।

– वहीं चार-चार शहर तमिलनाडु (मदुरै, सलेम, थंजावुर और वेल्लोर) व कर्नाटक (हुब्बलि-धारवाड, मंगलुरु, शिमोगा और टुमकुरु) के रहे जबकि उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के तीन शहर (आगरा, कानपुर और वाराणसी) भी अपना स्थान बनाने में सफल रहे। तीन राज्यों मध्य प्रदेश (ग्वालियर और उज्जैन), पंजाब (अमृतसर और जालंधर) तथा राजस्थान (अजमेर व कोटा) के दो-दो शहर स्मार्ट सूची में शामिल किए गए।

– इसके अलावा आन्ध्र प्रदेश (तिरुपति), ओडीशा (राउरकेला), गुजरात (वडोदरा), सिक्किम (नामची) और नागालैण्ड (कोहिमा) के एक-एक शहर सूची में शामिल किए गए।

– इस सूची के साथ कुल 60 शहरों को स्मार्ट शहरों की सूची में अब तक स्थान मिल चुका है। पहले दौर में कुल 20 शहर घोषित किए गए थे जबकि 13 अन्य शहरों को फास्टट्रैक प्रतियोगिता द्वारा शामिल किया गया था। अब तीसरे दौर में 27 शहर शामिल किए गए हैं। देश के कुल 27 राज्य व केन्द्र शासित प्रदेशों को सूची में प्रतिनिधित्व मिल चुका है तथा अब सिर्फ 9 राज्य व केन्द्र शासित प्रदेश सूची में शामिल होने से रह गए हैं।

2) आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने 19 सितम्बर 2016 को 6,057 करोड़ का अपना IPO (initial public offering) बाजार में पेश किया। इस IPO से जुड़ा एक महत्वपूर्ण तथ्य क्या है? – यह भारत में किसी बीमा कम्पनी द्वारा जारी किया गया पहला IPO है

विस्तार: आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस (ICICI Prudential Life Insurance) द्वारा जारी किए गए 6,057 करोड़ रुपए के IPO की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह भारत की किसी बीमा कम्पनी द्वारा प्रस्तुत किया गया पहला IPO है। यह IPO 21 सितम्बर 2016 को बंद हो जायेगा।

– जहाँ यह किसी भारतीय बीमा कम्पनी (LIC) द्वारा जारी पहला IPO है वहीं यह 2010 में आए कोल इण्डिया लिमिटेड (CIL) के अब तक के सबसे बड़े 15,000 करोड़ के IPO के बाद भारतीय पूँजी बाजार का दूसरा सबसे बड़ा IPO भी है।

– आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के पूर्ण स्वामित्व वाले आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने इससे पहले 16 सितम्बर 2016 को अपने IPO में से 1,635.33 करोड़ रुपए का अंश 40 बड़े निवेश समूहों को बेच दिया था। इस निवेश समूह में शामिल कुछ दिग्गज निवेशक हैं – मॉर्गन स्टेनली, गोल्डमैन सैक्स, नोमुरा, सिंगापुर सरकार, यूटीआई म्यूचुअल फण्ड और एचडीएफसी एटैण्डर्ड लाइफ।

3) पाकिस्तान (Pakistan) के उस बलोच नेता (Baloch leader) का क्या नाम है जिन्होंने 19 सितम्बर 2016 को घोषणा की कि वे भारत में राजनीतिक शरण (asylum) लेने के लिए भारत सरकार को औपचारिक आवेदन करेंगे? –
ब्राहमदाग बुग्ती (Brahamdagh Bugti)

विस्तार: ब्राहमदाग बुग्ती (Brahamdagh Bugti) बलूचिस्तान (Balochistan) प्रांत में स्वतंत्रता व मानवाधिकारों के लिए लड़ रहे संगठन बलूचिस्तान रिपब्लिकन पार्टी (Balochistan Republican Party – BRP) के नेता हैं वर्तमान में स्विट्ज़रलैण्ड में शरण लिए हुए हैं। वे वर्ष 2006 में पाकिस्तानी सेना द्वारा क्वेटा में अपनी पार्टी पर हुए एक जोरदार हमले में बच गए थे जिसमें उनके दादा तथा बलूचिस्तान के कद्दावर नेता नवाब अकबर खान बुग्ती (Nawab Akbar Khan Bugti) मारे गए थे।

– उल्लेखनीय है कि ब्राहमदाग बुग्ती ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में बलूचिस्तान का मुद्दा उठाने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया था।

– जहाँ तक राजनीतिक शरण देने की बात है तो भारत ने अंतिम बार इस प्रकार की शरण 1959 में दलाई लामा (Dalai Lama) को प्रदान की थी।

4) आईआईटी गुवाहाटी (IIT Guwahati) में 19 सितम्बर 2016 से शुरू किए गए उस नए सुपरकम्प्यूटर (Supercomputer) का क्या नाम है जो उत्तर-पूर्व भारत का सबसे तेज सुपरकम्प्यूटर है? – परम-ईशान (Param-Ishan)

विस्तार: उत्तर-पूर्व भारत के अब तक के सबसे तेज सुपर कम्प्यूटर परम-ईशान (Param-Ishan) को आईआईटी गुवाहाटी (IIT Guwahati) में केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर (Prakash Javadekar) द्वारा लाँच किया गया।

– इस सुपरकम्प्यूटर को सी-डैक (C-DAC) तथा आईआईटी गुवाहाटी के विशेषज्ञों ने मिलकर विकसित किया है। इसकी सर्वोच्च कम्प्यूटिंग क्षमता 250 टेराफ्लॉप्स प्रति सेकेण्ड (Teraflops per second) है जबकि इसकी अधिकतम क्षमता 300 टेरा बाइट्स की है।

– परम-ईशान का इस्तेमाल तमाम प्रकार की गणनाओं जैसे – रसायनशास्त्र की उच्च-क्षमता गणना, फ्लुइड डाइनेमिक्स गणना, इलेक्ट्रोमैग्नेटिक गणना, उच्च सिविल इंजीनियरिंग ढांचों की डिज़ाइनिंग, आदि में की जा सकेगी।

– इसके अलावा परम-ईशान का प्रयोग मौसम सम्बन्धी उच्च-स्तरीय भविष्यवाणियों तथा भूकंपीय गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए भी की जा सकेगी। उल्लेखनीय है कि देश का उत्तर-पूर्वी क्षेत्र हर वर्ष भारी वर्षा तथा बाढ़ की आपदा झेलता है।

5) कौन 21 सितम्बर 2016 को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की नई अध्यक्ष का पद संभाल रहा है? – अलका सिरोही (Alka Sirohi)

विस्तार: अलका सिरोही (Alka Sirohi), जो अब तक संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission – UPSC) की सदस्य (member) के रूप में कार्य कर रही थीं, 21 सितम्बर 2016 से आयोग की नई अध्यक्ष का पद संभाल लेंगी। वे दीपक गुप्ता (Deepak Gupta) का स्थान ले रही हैं जो एक दिन पूर्व 20 सितम्बर 2016 को इस पद से सेवानिवृत्त हो गए।

– संघ लोक सेवा आयोग में एक अध्यक्ष (Chairman) के अलावा अधिकतम 10 सदस्य हो सकते हैं। यह आयोग केन्द्र सरकार की अत्यंत प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा का संपूर्ण संचालन करती है जिसके द्वारा प्रतिवर्ष भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) तथा भारतीय पुलिस सेवा (IPS) जैसी अत्यंत प्रतिष्ठित अखिल भारतीय सेवाओं के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाता है। इस अलावा आयोग तमाम अन्य सेवाओं तथा पदों के लिए पात्र अभ्यर्थियों का चयन समय-समय पर करता है।

6) 18 सितम्बर 2016 को जारी जानकारी के अनुसार आरबीआई (RBI) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन (Raghuram Rajan) पुन: अपने पुरानी अकादमिक भूमिका में लौट गए हैं। वे किस अमेरिकी शिक्षण संस्था का हिस्सा बने हैं? – बूथ स्कूल ऑफ बिज़नेस (यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो)

विस्तार: भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो (University of Chicago) के बूथ स्कूल ऑफ बिज़नेस (Booth School of Business) में “Distinguished Service Professor of Finance” के पद को संभाल लिया है। विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान जानकारी के अनुसार वे वर्ष 2017 के शीतकाल से अंतर्राष्ट्रीय कॉरपोरेट वित्त (International Corporate Finance) विषय का अध्ययन करायेंगे।

– इस सम्बन्ध में बूथ स्कूल ऑफ बिज़नेस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार रघुराम राजन द्वारा संचालित अंतर्राष्ट्रीय कॉरपोरेट वित्त के कोर्स में वैश्विक अर्थव्यवस्था में निवेश तथा वित्त की चुनौतियों का अध्ययन कराया जायेगा।

– उल्लेखनीय है कि रघुराम राजन ने 4 सितम्बर 2016 को ही भारत के केन्द्रीय बैंक – भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के गवर्नर पद से कार्यमुक्ति हासिल की थी। उन्होंने पहले ही घोषणा की थी कि वे अकादमिक क्षेत्र में वापसी की इच्छा रखते हैं।
…………………………………………………………

Author – Anand Upadhyay

Let's block ads! (Why?)

cgpsc news chhattisgarh.
Current Affairs : 19 & 20 Sept 2016 4.5 5 Yateendra sahu September 21, 2016 1) केन्द्र सरकार की महात्वाकांक्षी स्मार्ट शहर योजना के लिए 27 और शहरों की नई सूची केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री वैंकय्या नायडू ने 20 सितम्...


Load comments

No comments:

Post a Comment