आईबीपीएस पीओ 2016 की परीक्षा को कैसे उत्तीर्ण किया जाये?

October 3, 2016    

प्रिय पाठकों,

एसबीआई पीओ मेन्स 2016 परीक्षा के भयानक अनुभव के बाद अब यह बेहद जरूरी है कि आप आईबीपीएस पीओ पर अपना ध्यान बनाए रखे और अपना ध्यान अपने लक्ष्य से विचलित न होने दें।

एसबीआई ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता दिखाते हुए हमें एक सबक सिखाया है।

प्रश्नों के आगे सभी रणनीतियां टूटके बिखर गयी।

परीक्षा समाप्त होने के बाद एक सन्नाटा सा छा गया था।

to Crack ibps po

हम सभी जानते हैं कि आईबीपीएस एसबीआई का अनुसरण करता है, तो अब समय आ गया है, फिर से उठकर वापस लड़ने का। तो, हम आपको आईबीपीएस पीओ 2016 को उत्तीर्ण करने की रणनीति प्रदान कर रहे हैं।

जैसा की हम सभी जानते हैं कि आईबीपीएस 16, 22 और 23 अक्टूबर, 2016 को आईबीपीएस पीओ प्री VI परीक्षा का संचालन करने जा रहा है| तो एक सही रणनीति इस समय बहुत आवश्यक है।

आइये, हम आईबीपीएस पीओ प्री और आईबीपीएस पीओ मेन्स परीक्षा के प्रारूप पर एक नजर डालते हैं| 

2

3

बैंक अपने चयन की प्रक्रिया में बदलाव कर रहे हैं, पिछले साल से यह परीक्षा दो स्तरों (प्रीलिम्स और मेन्स) में शुरू की गयी थी। प्रश्नों का स्तर दिन-प्रतिदिन और मुश्किल होता जा रहा है। इसलिए कभी भी इन बैंकिंग परीक्षाओं में परीक्षा से एक रात पहले की तैयारी के अपने कॉलेज जीवन के अनुभव को दोहराने की कोशिश मत करना।

आप में से कुछ बैंकिंग परीक्षाओं के लिए परीक्षा तिथि से 15 – 20 दिन पहले तैयारी की योजना बनाते हैं| लेकिन अब ऐसा नहीं होने वाला है| हाँ, ये सच है कि यहाँ बहुत से ऐसे हैं , जो आपको बताएँगे कि हम केवल 15 दिन या एक महीने में तैयारी कर लेते हैं, लेकिन आप अपने आप को दूसरों से बेहतर जानते हो, तो अपनी रणनीति स्वयं से बनाओ, और उस पर चलने से पहले दो बार सोचो|

इस बात से डरना या निराश नहीं होना चाहिए, कि अंतिम चयन में 100% में से केवल 10% उम्मीदवार ही कामयाब होते हैं| आपको इस बारे में नहीं सोचना चाहिए, आपको यह सोचना चाहिए कि ऐसा क्यों है?

बहुत से उम्मीदवारों को तो ये तक पता नहीं होता है कि उनका लक्ष्य क्या है? वे क्या करना चाहते हैं? वो बस फॉर्म भरते हैं, और परीक्षा में बैठ जाते हैं|

प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयारी के दौरान, कुछ उम्मीदवार केवल 1 या 2 खंड पर ध्यान देते हैं, क्योंकि बहुत से उम्मीदवार अंग्रेजी खंड या इसी प्रकार किसी अन्य खंड जैसे मात्रात्मक योग्यता से डरते हैं|

बहुत से लोग समय काटने के लिए कोचिंग सेंटर में प्रवेश ले लेते हैं, और स्वयं को सामाजिक नेटवर्किंग वेबसाइटों में व्यस्त रखते हैं|

उम्मीदवार ऑनलाइन मॉक टेस्ट खरीद लेते हैं, लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लेते हैं और ऑनलाइन टेस्ट में अपने प्रदर्शन का कभी भी विश्लेषण नहीं करते हैं|

कुछ उम्मीदवार अपने अत्यधिक आत्मविश्वास की वजह से असफल हो जाते हैं| तो इन सभी बाधाओं से सावधान रहें|

आईबीपीएस पीओ 2016 की परीक्षा को कैसे उत्तीर्ण किया जाये?

उचित योजना, तैयारी और सही रणनीति के साथ आप 2 महीने में आईबीपीएस पीओ परीक्षा 2016 को उत्तीर्ण कर सकते हैं।

आपकी स्थिति क्या है, जाने?

सबसे पहले, तैयारी करने की प्रक्रिया की शुरुआत में, एक केंद्रित और व्यवस्थित दृष्टिकोण के साथ बैठो और ईमानदारी के साथ स्वयं का विश्लेषण करना शुरू करो| आपकी ताकत क्या है? आप कहाँ अच्छा कर रहे हैं? आपको किन क्षेत्रों में सुधार करना है? आपको कहाँ और अधिक अभ्यास करने की आवश्यकता है? यह विश्लेषण एक ऑनलाइन मॉक टेस्ट देने के द्वारा किया जा सकता है|

टेस्ट के ऐसे उत्तर दो, जैसे आप वास्तविक परीक्षा देते हो| इसे गंभीरता से लो। और उसके बाद जब आपका टेस्ट हो जाये, तो अपने परिणाम के प्रारूप को देखो| क्या महत्वपूर्ण बिंदु सामने आते हैं? क्या आप शब्दावली में कमजोर हैं? क्या आपको रीडिंग कम्प्रीहेंसिव समझने में अधिक समय लगता है? क्या आपको मात्रात्मक योग्यता की बुनियादी समझ में दक्षता प्राप्त है? क्या आप दिए गए समय में मॉक टेस्ट को पूरा करने में सक्षम हैं? क्या आप सब भूल जाते हैं और घबरा जाते हैं?

ध्यान देने योग्य महत्वपूर्ण कारक –

  • हाँ, मॉक टेस्ट अपने तरीके से मदद करते हैं|
  • प्रत्येक मॉक टेस्ट को वास्तविक परीक्षा की तरह लो|
  • केवल परीक्षण करने के लिए परीक्षा मत दो|
  • ये परीक्षाएं आपको ये नहीं बतायेंगी कि आप कितने अच्छे हो, बल्कि ये बतायेंगी कि आप कैसे और अच्छा कर सकते हो|
  • इन परीक्षाओं से अपनी ताकत और कमजोरी के विश्लेषण करने का प्रयास करें|
  • अपनी गल्तियों से सीख लें और उन्हें दोबारा न दोहरायें|
  • अपनी ताकत के क्षेत्र को जाने और उसे अपना लक्ष्य बनायें (जैसे कि यदि आप रीजनिंग में अच्छे हैं, तो यह निश्चित कर लें कि आप इसे हर बार ठीक करें)|

मॉक टेस्ट के अंकों से निराश न हों – मॉक टेस्ट के अंकों से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है| उम्मीदवारों के मन में सबसे बड़ी मिथ्या यह होती है कि वे मानते हैं कि यदि वे मॉक टेस्ट में अच्छे अंक प्राप्त नहीं करते हैं, तो यह उनकी तैयारी की बर्बादी है और यह उनके लिए रास्ते का अंत है और वे इतने कम अंकों के साथ वास्तविक परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर सकते हैं|

मॉक केवल यह विश्लेषण करता है कि आप कहाँ कमजोर हैं और आप कैसे इसे सुधार सकते हैं| मेरा एक दोस्त जो तैयारी कर रहा था, वह कभी भी किसी मॉक में उत्तीर्ण नहीं हुआ| लेकिन वह कभी रुका नहीं, और लगातार कोशिश करता रहा और अज वह एक बैंक ऑफ़ बड़ौदा में एक बैंक पीओ है|

आप अपने मजबूत और कमजोर क्षेत्र जानते हैं –

  1. अच्छी गति, अच्छी शुद्धता : आप पहले से ही अच्छे हो लेकिन आप लगातार अभ्यास करते रहो|
  2. अच्छी गति, शुद्धता में कमी : अपने अभ्यास किये हुए उत्तरों को देखें| आप कहाँ गल्तियाँ कर रहे हैं? क्या वह एक प्रारूप है? आंकलन करें और इसमें सुधार करें|
  3. गति में कमी, शुद्धता में कमी : इस खंड पर सबसे अधिक ध्यान दें| इस प्रकार के प्रश्नों में गति और शुद्धता में सुधार के लिए आसान संकेतों और सुझावों की खोज पर कार्य करें|
  4. गति में कमी, अच्छी शुद्धता : अभ्यास करें, कठिन अभ्यास करें और अधिक अभ्यास करें| प्रत्येक प्रश्न का समय तय करके अभ्यास करें| शार्ट ट्रिक्स का प्रयोग करें| अभ्यास आपकी गति को सुधारेगा|   

सुधार और गति बनाये रखने के लिए हमारे द्वारा आसान रणनीतियां उपलब्ध करायी गयी हैं।

एक बार जब आप अपना आंकलन कर लें और अपने आप को बैंकिंग परीक्षा के साथ परिचित कर ले, तो उसके बाद परीक्षा के कुछ हिस्सों के बारे में जानें। आईबीपीएस में मात्रात्मक योग्यता, अंग्रेजी भाषा कौशल, लॉजिकल रीजनिंग, कंप्यूटर और सामान्य जागरूकता से प्रश्न पूछे जाते हैं।

उसके बाद, सभी कार्यों को सरल चरणों में विभाजित करें – 

अंग्रेजी अनुभाग में महारत हासिल कैसे करें? (English Section)

4

क्या आप कठिन शब्दों के अर्थ जानते हैं?
क्या ऐसे बहुत सारे स्थान हैं, जहाँ आपको सुधार की जरुरत है? यदि ऐसा है, तो एक लक्ष्य निर्धारित कर लें|

ऐसे में हम आपको दो महीने में हजारों कठिन शब्द याद करने को कहते हैं|

  • इसे अलग-अलग भागों में विभाजित कर दें और फिर गंभीरता से प्रत्येक भाग के मास्टर हो जाएँ| ताज़े मन से इसे याद करें|
  • हमारी इंग्लिश मास्टर सीरीज को पढ़े और अंग्रेजी व्याकरण पर अच्छी पकड़ के लिए इसके पाठों का अभ्यास करें|
  • हमारे अंग्रेजी शब्दावली सीखने के आसान तरीकों को जानें और अपने शब्दावली कौशल में सुधर के लिए नार्मन लुईस द्वारा रचित वर्ड पॉवर मेड इजी जैसी किताबें पढ़ें|
  • आप कठिन शब्दों को दिन में बातचीत में या अपने लेख में प्रयोग करके अभ्यास में मदद ले सकते हैं|
  • अपने सन्दर्भ कौशल में सुधार करें और यह सीखें कि कैसे अपने विचारों को व्यक्त करें|
  • ऑनलाइन या मित्रों के साथ शब्दों के खेल खेलें और शब्दों की पहेली बुझायें|
  • नेमोनिक्स जैसे स्मृति उपायों का उपयोग करें| शब्दावली टेस्ट का अभ्यास करें| हर बार अपने परिणाम सुधारने का लक्ष्य बनायें| नए शब्द जानने के लिए हमेशा तत्पर रहें|
  • उसके बाद, मॉक टेस्ट के रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन अनुभाग में अपने प्रदर्शन को देखें|
  • आप जो पढ़ रहे हैं, क्या आप तुरंत उसका सन्दर्भ और अर्थ निकाल लेते हैं या आपको और अधिक समय की जरुरत है| अधिक से अधिक पढ़कर अभ्यास करें|
  • अलग-अलग विषयों और आकार की किताबें, आर्टिकल, ब्लॉग, वेबसाइट, समाचार पत्र आदि पढ़ें|
  • हिन्दू, इकोनॉमिक्स टाइम्स आदि जैसे समाचार पत्र पढना एक अच्छी शुरुआत है| द न्यूयॉर्क टाइम्स, इकोनॉमिस्ट और वाशिंगटन पोस्ट (सभी ऑनलाइन उपलब्ध हैं) जैसे कुछ अंतर्राष्ट्रीय समाचार पत्र और पत्रिकाएं पढने से आपको अंतर्राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य और पढने का अच्छा अभ्यास होगा|

इससे आपकी पढने की गति और कॉम्प्रिहेंशन में सुधार होगा|  

मात्रात्मक अनुभाग में महारत हासिल कैसे करें? (Quant Section)

5

मूलभूत सिद्धांत यह है कि अपने आधार को मजबूत करें| आम तौर पर, परीक्षा में मात्रात्मक सवाल सरल अवधारणाओं के आधार पर पूछे जाते हैं, और इसे पूर्ण करने के लिए इन अवधारणाओं का ज्ञान होना बहुत जरूरी है। इसके लिए कुछ मुख्य कौशल विकसित करने चाहिए।

  • इन मुख्य कौशल में सटीकता और गति शामिल है। (जैसा कि पहले चार भागों में उल्लेख किया गया है)
  • इसमें समय दबाव के अन्तर्गत सरल और जटिल गणनाओं को हल करने की क्षमता और गणित के सवाल हल करते समय तर्क और सुझावों का उपयोग करने की क्षमता भी शामिल है।
  • इसके अलावा, पेसिंग एक महत्वपूर्ण पहलू है। यह अधिक से अधिक टेस्ट को हल करने के क्रम में किसी एक प्रश्न पर बने रहने की बजाय अगले प्रश्न पर जाने के अभ्यास को शामिल करता है।
  • अन्य प्रश्नों को भूलकर कुछ प्रश्नों पर ज्यादा समय बर्बाद मत करो।

मस्तिष्क आघात खंड में महारत हासिल कैसे करें? (Reasoning Section)

6

रीजनिंग, क्या आपने कभी सोचा है कि बैंकिंग परीक्षा के लिए इस खंड की जरूरत क्यों है या क्यों ये खंड इतना  महत्वपूर्ण है। बैंकिंग नौकरियों में इस तरह के खंड का कोई व्यावहारिक कार्य नहीं है। यह खंड महत्वपूर्ण है क्योंकि यह आपको और आपकी स्थितियों को हल करने की क्षमता को दर्शाता है और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आप कम समय में कैसा दृष्टिकोण रखते हैं, कैसे सोचते हैं और स्थितियों को कैसे हल करते हैं| इस खंड में महारत प्राप्त करने के लिए बहुत अधिक अभ्यास की आवश्यकता है। आप केवल अभ्यास के माध्यम से रीजनिंग में पहेली, कोडिंग डिकोडिंग, इनपुट आउटपुट आदि को हल करने के विभिन्न तरीकों में से सबसे अच्छे तरीके का पता लगा सकते हैं| इस खंड के नए पैटर्न के अनुसार अब किसी भी परीक्षा में इसके पास आप पर हावी होने की जबरदस्त शक्ति है।

कम्प्यूटर अनुभाग (Computer Section)

7

कंप्यूटर खंड में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए हमारे कंप्यूटर नोट्स और कम्प्यूटर संग्रह को पढ़ें और दैनिक क्विज को हल करने का प्रयास करें। इसके अलावा अरिहंत और किरण प्रकाशन की किताबें भी पढ़ें।

सामान्य ज्ञान के अनुभाग में महारत हासिल कैसे करें? (General Awareness Section)

8

इस अनुभाग का कोई अंत नहीं है, कोई सीमा नहीं है। किसी परीक्षा में सामान्य जागरूकता एक स्वीट डिश, मिठाई के रूप में कार्य करता है। एक खेल परिवर्तक, जिसकी कम समय में 100% सटीकता होती है। इस खंड में दैनिक अपडेट के साथ विशाल जानकारी की जरूरत होती है। हम सभी जानते हैं कि “ओल्ड इज़ गोल्ड” है, वही बात यहाँ भी लागू होती है।

  • हमें नियमित रूप से समाचार पत्र पढ़ने की आदत बनाने की जरूरत है।
  • “टाइम्स ऑफ इंडिया”, “हिन्दू”, “द टेलीग्राफ” आदि पढ़ें|
  • आपको अपने देश के साथ-साथ दुनिया में आपके आसपास क्या हो रहा है, इस पर नजर रखने की जरूरत है।
  • ऐसी कई प्रमुख पत्रिकाएं हैं, जो वर्तमान मुद्दों और सामान्य ज्ञान पर आधारित हैं|
  • कई प्रमुख पत्रिकाओं कि वर्तमान मामलों और सामान्य ज्ञान पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
  • इन पत्रिकाओं को पढने में दिलचस्प बनाने के लिए इसके लेखों को शैलियों के साथ बड़ी खूबसूरती से वर्गीकृत किया गया है। कुछ उपयोगी पत्रिकाओं में बैंकिंग सर्विस क्रॉनिकल, प्रतियोगिता दर्पण, बिजनेस टुडे आदि हैं| सभी ब्रेकिंग और ख़ास ख़बरों पर एक बार नज़र डालने की कोशिश करें और इसे अपनी आदत बना लें|
  • दिन भर की सभी महत्वपूर्ण ख़बरों को अपनी कॉपी में नोट कर लें और इसे याद करें और अगले दिन दोबारा दोहराए| इस अभ्यास से आप सामान्य ज्ञान में मास्टर हो जायेंगें|
  • बैंकिंग जागरूकता के लिए हमारे बैंकिंग ड्राइव और सोल ऑफ़ बैंकिंग पढ़ें|
  • गूगल, यू-ट्यूब और विकीपीडिया जैसे इन्टरनेट स्रोतों का प्रयोग करें|
  • खेल, सरकारी मामले व प्रौद्योगिकी, बैंकिंग क्षेत्र की ख़बरें और आर्थिक व व्यापार की खबर जैसे क्षेत्रों को प्राथमिकता देने की कोशिश करें।
  • अंत में लेकिन कम से कम एक बार हमारे दैनिक सामान्य ज्ञान अपडेट और जीके डाइजेस्ट और वन लाइनर जीके अपडेट को पढ़ें, जो कि आप को एक कदम आगे रखेंगे।

अंत में –

  • ऑनलाइन परीक्षा एक ऐसी परीक्षा है, जिसमे तैयारी के साथ-साथ होशियारी की भी जरूरत है।
  • बैंक परीक्षा उत्तीर्ण कीजिये, क्योंकि आप “चाहते हैं”, किसी के सामने अपने आप को ‘दिखाने’ या ‘साबित’ करने के लिए नहीं।
  • कठिन परिश्रम कभी बेकार नहीं जाता है। यह हमेशा आपको किसी अन्य रूप में अभी या बाद में वापिस मिलता है।
  • समाज क्या कहता है या क्या स्थिति बनाता है, इस पर मत जाओ। आप नैतिक रूप से जो सही और अच्छा महसूस करते हैं, वही कीजिये।
  • इसलिए आपको केवल एक बार सफल होने की जरूरत है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितनी बार असफल हुए हैं। अपनी विफलताओं से सीखो और उस समय के दौरान अपने सपनों से जुड़े रहो। वही विफलता का समय आपको आपकी सफलता के लिए तैयार करता है।
  • मूल बातें बहुत महत्वपूर्ण होती हैं। कुछ लोगों को इसका एहसास पहले हो जाता है और कुछ को बाद में …।

याद रखें –

यह आपके लिए एक कहानी भी हो सकती है,
लेकिन इस कहानी का अभिप्राय यही है कि हमें उम्मीद कभी नहीं खोना है…

How to Crack IBPS PO 2016? (English Version)

धन्यवाद

GradeUp टीम..!!


Get more Exams, IBPS PO related tests, articles on your Android Phone. Install Now!

Let's block ads! (Why?)

आईबीपीएस पीओ 2016 की परीक्षा को कैसे उत्तीर्ण किया जाये? 4.5 5 Yateendra sahu October 3, 2016 प्रिय पाठकों , एसबीआई पीओ मेन्स 2016 परीक्षा के भयानक अनुभव के बाद अब यह बेहद जरूरी है कि आप आईबीपीएस पीओ पर अपना ध्यान बनाए रखे और अपना ध...


Related Post:

Load comments

No comments:

Post a Comment