1) न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा के नेतृत्व में सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) की एक पीठ ने देशद्रोह (Sedition) के मामले में दिए गए एक आदेश में 54 वर्ष पुराने सर्वोच्च न्यायालय के ही एक ऐतिहासिक आदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि सिर्फ सरकार का विरोध करने को देशद्रोह नहीं माना जा सकता है। 1962 के उस आदेश में किस व्यक्ति पर सरकार के खिलाफ देशद्रोह के आरोप को सर्वोच्च न्यायालय ने खारिज किया था? – केदार नाथ (Kedar Nath)
विस्तार: सर्वोच्च न्यायालय के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी.पी. सिन्हा (Justice B.P. Sinha) की अध्यक्षता में संविधान पीठ (Constitution Bench) ने बिहार के केदार नाथ (Kedar Nath) नामक व्यक्ति के खिलाफ लगे देशद्रोह के मुकदमे को खारिज कर दिया था। इस व्यक्ति ने बिहार के बरौनी में ग्रामीणों को 26 मई 1953 को कहा था कि जिस प्रकार उन्होंने अंग्रेजों को देश से खदेड़ दिया है उसी प्रकार कुत्सित मानसिकता वाले कांग्रेसी नेताओं को देश से खदेड़ा जाना चाहिए।
– 1962 का यह निर्णय देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पक्ष में मील का पत्थर माना जाता है तथा इसे देश की सरकारों द्वारा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का गला घोटने के लिए वर्ष 1870 की भारतीय दण्ड संहिता (IPC) के अनुच्छेद 124A का दुरुपयोग किए जाने की प्रवृत्ति के खिलाफ एक बड़े हथियार के रूप में सामने आया है।
– 1962 के उसी ऐतिहासिक निर्णय का उल्लेख करते हुए 6 सितम्बर 2016 को न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा ने कहा कि उस निर्णय का प्रत्येक शब्द अब भी प्रासंगिक है। इस पीठ ने अपना यह आदेश “कॉमन कॉज़” (‘Common Cause’) नामक NGO तथा परमाणु-विरोधी कार्यकर्ता डॉ. एस.पी. उदयकुमार (Dr. S.P. Udayakumar) द्वारा दायर एक याचिका की सुनवाई करते हुए दिया।
…………………………………………………………….
2) अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (International Union for Conservation of Nature – IUCN) द्वारा 5 सितम्बर 2016 को जारी एक रिपोर्ट में जायण्ट पाण्डा (Giant Panda) नामक भालू के अस्तित्व के बारे में क्या महत्वपूर्ण घोषणा की गई? – इस रिपोर्ट में कहा गया कि जायण्ट पाण्डा अब अस्तित्व का संकट झेल रहे जानवरों (endangered species) की श्रेणी के बजाय असुरक्षित (vulnerable) श्रेणी में श्रेणीबद्ध किया गया है
विस्तार: इस रिपोर्ट में अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) ने कहा की दक्षिण चीन में जायण्ट पाण्डा (Giant Panda) के संरक्षण के लिए किए गए प्रभावी कार्यों के चलते उसको अब अस्तित्व का संकट झेल रहे जानवरों (endangered species) के बजाय असुरक्षित (vulnerable) श्रेणी में श्रेणीबद्ध किया गया है।
– इस रिपोर्ट के अनुसार इस पशु की संख्या वर्ष 2004 की 1,596 से बढ़कर 2014 में 1,864 तक पहुँच गई है। इसका मुख्य कारण चीनी अधिकारियों द्वारा पाण्डा के शिकार पर प्रतिबन्ध का मजबूती से पालन करने तथा संरक्षित क्षेत्र का विस्तार करना है।
– उल्लेखनीय है 1980 के दशक में जायण्ट पाण्डा की संख्या 1,000 से भी कम हो गई थी। इसके बाद चीनी सरकार से इसके संरक्षण के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी।
– सफेद व काले रंग के बाँस खाने वाले इस भालू के प्रथम संरक्षित रिज़र्व को चीनी सरकार तथा वन्यजीव संरक्षण कोष (WWF) सिचुआन (Sichuan) प्रांत में 1980 में स्थापित किया था।
…………………………………………………………….
3) किस देश ने 6 सितम्बर 2016 को T20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों का अब तक का उच्चतम स्कोर स्थापित किया? – ऑस्ट्रेलिया (Australia)
विस्तार: ऑस्ट्रेलिया की T20 क्रिकेट टीम ने 6 सितम्बर 2016 को T20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों का उच्चतम स्कोर स्थापित किया जब पल्लेकेले (Pallekele) में मेजबान श्रीलंका (Sri Lanka) के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए उसने 3 विकेट पर 263 रन का विशाल स्कोर कायम कर लिया। इसमें ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) के शानदार नाबाद 145 रन शामिल थे।
– उल्लेखनीय है कि अभी तक T20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों का सर्वोच्च टीम स्कोर 260 रन श्रीलंका के नाम दर्ज था जो उसने केन्या (Kenya) के खिलाफ वर्ष 2007 में स्थापित किया था।
– वहीं नौ छक्कों एवं 14 चौकों की मदद से मदद से मैक्सवेल द्वारा बनाए गए नाबाद 145 रन T20 का दूसरा सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 156 रन ऑस्ट्रेलिया के ही आरोन फिंच (Aaron Finch) के नाम दर्ज है।
…………………………………………………………….
4) अमेरिका (US) की दिग्गज महिला टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स (Serena Williams) ने 5 सितम्बर 2016 को यूएस ओपन (2016 US Open) में कजाकिस्तान (Kazakhstan) की यारोस्लावा श्वेडोवा (Yaroslava Shvedova) को पराजित टेनिस ग्राण्ड स्लैम इतिहास का कौन सा बड़ा मुकाम हासिल किया? – वे टेनिस ग्राण्ड स्लैम में 308 मैच जीतकर अब तक की सबसे सफल खिलाड़ी बन गईं
विस्तार: विश्व की न. 1 टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने जब 5 सितम्बर 2016 को यूएस ओपन में कजाकिस्तान की यारोस्लावा श्वेडोवा को पराजित कर इस प्रतियोगिता के क्वार्टर-फाइनल में प्रवेश किया तब वे स्विटज़रलैण्ड के रोजर फेडरर (Roger Federer) को पीछे छोड़कर ग्राण्ड स्लैम टेनिस इतिहास में सर्वाधिक 308 मैच जीतकर अब तक की सबसे सफल खिलाड़ी बन गईं।
– रोजर फेडरर का 307 मैच जीतने का रिकॉर्ड है। वहीं सेरेना ने महान महिला टेनिस खिलाड़ी मार्टिना नवरातिलोवा (Martina Navratilova) के 306 ग्राण्ड स्लैम मुकाबले जीतने के रिकॉर्ड को भी हाल ही में तोड़ा है।
…………………………………………………………….
5) केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 5 सितम्बर 2016 को देश में कुष्ठ (Leprosy) रोग के मामलों का पता लगाने से सम्बन्धित ‘Leprosy Case Detection Campaign’ – LCDC नामक अभियान शुरू कर देश में कुष्ठ रोग को समाप्त करने की दिशा में एक और कदम उठाया है। इस अभियान के द्वारा जिन 149 रोगग्रस्त जिलों में अभियान छेड़ा जा रहा है उसके चयन का क्या मापदण्ड रखा गया है? – ऐसे जिले जहाँ प्रति 10,000 की जनसंख्या में एक कुष्ठ रोगी पाया जाता है
विस्तार: केन्द्र सरकार ने 5 सितम्बर 2016 को LCDC नामक 2 सप्ताह के अभियान को देश के 20 राज्यों के 149 जिलों में शुरू कर कुष्ठ रोग के खिलाफ एक बड़ी मुहिम छेड़ दी। इस अभियान में उन जिलों को शामिल किया गया है प्रति 10,000 की जनसंख्या में एक कुष्ठ रोगी पाया जाता है। यह इस प्रकार का दूसरा अभियान है।
– अभियान के तहत एक महिला आशा (ASHA) कार्यकर्ता तथा एक पुरुष कार्यकर्ता से बने कुल दल चिह्नित जिलों के प्रत्येक घर में जायेंगे तथा कुष्ठ रोग का पता लगाने के लिए घर के प्रत्येक सदस्य की स्क्रीनिंग करेंगे।
…………………………………………………………….
Author : Anand Upadhyay
cgpsc news chhattisgarh.
No comments:
Post a Comment