Current Affairs in Hindi- 15 October 2019

October 15, 2019    

1. Booker Prize 2019 : मार्गरेट एटवुड और बर्नरडाइन एवरिस्टो को संयुक्त रूप से मिला पुरस्कार
इस साल के प्रतिष्ठित बुकर पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। इस साल मार्गरेट एटवुड और बर्नरडाइन एवरिस्टो को संयुक्त रूप से साहित्य के इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा गया है। बता दें कि करीब 30 साल में पहली बार यह पुरस्कार संयुक्त रूप से दो लोगों को दिया गया है। 

बुकर पुरस्कार जीतने वाली पहली अश्वेत महिला और पहली अश्वेत ब्रिटिश लेखिका
एटवुड को उनके उपन्यास 'दि हैंडमेड्स टेल' (The Handmaid's Tale) और एनरिस्टो को 'गर्ल, वूमेन, अदर' (Girl, Women, Other) उपन्यास के लिए यह पुरस्कार मिला। इसके साथ ही बुकर पुरस्कार जीतने वाली पहली अश्वेत महिला और पहली अश्वेत ब्रिटिश लेखिका बन गई हैं।
एटवुड यह पुरस्कार जीतने वाली सबसे बुजुर्ग लेखिका
वहीं, कनाडा की लेखिका एटवुड (79) यह पुरस्कार जीतने वाली सबसे बुजुर्ग लेखिका बन गई हैं। इससे पहले साल 2000 में भी उन्होंने बुकर पुरस्कार जीता था। तब उन्हें 'दि ब्लाइंड असेसिन' (The Blind Assasin) के लिए सम्मानित किया गया था। दो बार बुकर पुरस्कार जीतने वाली वह दूसरी और कुल मिलाकर चौथी लेखक हैं।

2. विश्व बैंक के बाद IMF ने घटाया विकास दर का अनुमान
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने एक बार फिर से भारत की वित्त वर्ष 2019-20 में रहने वाली विकास दर के लिए अनुमान घटा दिया है। आईएमएफ के ताजा अनुमान के मुताबिक भारत की जीडीपी इस साल 6.1 फीसदी की रफ्तार से ग्रोथ करेगी। इससे पहले अप्रैल में इसके 7.3 फीसदी रहने का अनुमान व्यक्त किया गया था।
इससे पहले सितंबर में आईएमएफ ने वित्त वर्ष 2019-20 में आर्थिक विकास दर सात फीसदी रहने की उम्मीद जताई थी। इसमें 0.30 फीसदी की कटौती की गई थी। इस संदर्भ में आईएमएफ ने कहा है कि कॉरपोरेट और रेग्युलेटरी अनिश्चितताओं और कुछ गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थाओं की कमजोरी के कारण भारत की आर्थिक विकास दर अनुमान से अधिक कमजोर हुई।
आईएमएफ से पहले विश्व बैंक ने भी रविवार को जीडीपी का अनुमान घटाकर के छह फीसदी कर दिया था। इससे केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को झटका लग सकता है। विश्व बैंक के अनुसार, भारत की विकास दर छह फीसदी रह सकती है। जबकि साल 2018-19 में वृद्धि दर 6.9 फीसदी थी। विश्व बैंक का कहना है कि साल 2021 में वृद्धि दर दोबारा 6.9 फीसदी पर आ सकती है। वहीं 2022 में इसमें और भी सुधार हो सकता है। साल 2022 में भारत की विकास दर 7.2 फीसदी पर रहने का अनुमान है।

3. 2021 में पहली बार होगा महिला अंडर-19 विश्व कप
महिला क्रिकेट को प्रोत्साहन देने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने वर्ष 2021 में पहली बार महिला अंडर-19 विश्व कप आयोजित करने की घोषणा की है। आईसीसी बोर्ड की सोमवार को दुबई में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। महिला अंडर-19 विश्व कप प्रत्येक दो वर्ष बाद आयोजित किया जाएगा।
महिला अंडर-19 विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 2021 में बांग्लादेश में किया जाएगा।

4. टोक्यो ओलंपिक 2020 में हिस्सा लेंगे रोजर फेडरर
स्विट्जरलैंड के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने अगले साल टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने की पुष्टि कर दी है।
फेडरर ने अभी तक ओलंपिक खेलों में एकल वर्ग में स्वर्ण नहीं जीता है। उन्होंने लंदन ओलंपिक-2012 में रजत पदक जीता था। वह ब्रिटेन के एंडी मरे से हार गए थे। चोट के कारण वह रियो ओलंपिक-2016 में नहीं खेल सके थे।


- http://www.examguruadda.in/2019/10/current-affairs-in-hindi-15-october-2019.html
Current Affairs in Hindi- 15 October 2019 4.5 5 Yateendra sahu October 15, 2019 1. Booker Prize 2019 : मार्गरेट एटवुड और बर्नरडाइन एवरिस्टो को संयुक्त रूप से मिला पुरस्कार इस साल के प्रतिष्ठित बुकर पुरस्कार के विजेताओं ...


Load comments

No comments:

Post a Comment