CGPSC – राज्य खेल पुरस्कारों के लिए 101 खिलाड़ियों का चयन

August 27, 2016    

 29 अगस्त को मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह करेंगे पुरस्कृत

वर्ष 2014-15 और 2015-16 के लिए 101 खिलाड़ियों का चयन राज्य खेल पुरस्कारों के लिए किया गया है। इन खिलाड़ियों को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती (राष्ट्रीय खेल दिवस) के अवसर पर राजधानी रायपुर में आयोजित समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव सोनमणि बोरा की अध्यक्षता में आयोजित निर्णायक मंडल की बैठक में खिलाड़ियों का चयन नई पहल-नई दिशा के तहत खेल पुरस्कार नियमों में संशोधन किया गया है। संशोधित नियमों में खेल पुरस्कारों की संख्या एवं राशि दोनों बढ़ाई गई है।

खिलाड़ियों के चयन में ओलम्पिक में शामिल खेलों को प्राथमिकता दी गई है। महिला खिलाड़ियों के साथ पहली बार दिव्यांग खिलाड़ियों को सभी पुरस्कारों में शामिल किया गया है। बोरा ने बैठक में बताया कि टीम गेम के लिए भी पहली बार सीएम ट्राफी के नाम से पुरस्कार दिया जाएगा। ओलम्पिक, एशियाड और राष्ट्रीय खेलों में शामिल खेल को प्राथमिकता दी गई है। पहली बार क्रिकेट को पुरस्कारों में शामिल किया गया है।

राष्ट्रीय खेल दिवस पर रियो ओलम्पिक में भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल होकर छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करने के लिए राजनांदगांव की सुश्री रेणुका यादव को दस लाख रूपए के विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। शहीद कौशल यादव पुरस्कार की संख्या पांच से बढ़ाकर सात कर दी गई है और राशि भी एक लाख रूपए से बढ़ाकर एक लाख 50 हजार रूपए कर दी गई है। पंकज विक्रम पुरस्कार की संख्या बढ़ाई गई है। इसके अंतर्गत सभी खेलों के लिए एक महिला एवं एक पुरूष को पुरस्कार दिया जाएगा।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव सोनमणि बोरा की अध्यक्षता में निर्णायक मंडल की बैठक में शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद पंकज विक्रम सम्मान पुरस्कार, शहीद विनोद चौबे पुरस्कार एवं मुख्यमंत्री ट्राफी के लिए खिलाड़ियों के नामों की अनुशंसा की गई

Source :- Bhaskar

Let's block ads! (Why?)

cgpsc news chhattisgarh.
CGPSC – राज्य खेल पुरस्कारों के लिए 101 खिलाड़ियों का चयन 4.5 5 Yateendra sahu August 27, 2016  29 अगस्त को मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह करेंगे पुरस्कृत वर्ष 2014-15 और 2015-16 के लिए 101 खिलाड़ियों का चयन राज्य खेल पुरस्कारों के लिए किया ...


Related Post:

  • विश्व में नारियल उत्पादन और उत्पादकता में भारत अग्रणी देश
    विश्व नारियल दिवस एवं राष्ट्रीय पुरस्कार वितरण समारोह के अवसर पर भुवनेश्वर में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री राधा मोहन सिंह ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा की विश्व में नारियल उत्पादन और उत्पादकता में भारत अग्रणी देश है। हमारा वार्ष… Read More
  • CGVYAPAM – CGPSC Prelims Exam Practice Set – 4
    आर्यों के मूल निवास स्थान के बारे में सर्वाधिक मान्य मत कौन-सा है? – मध्य एशिया में बैक्ट्रिया भागवत धर्म का प्रधान ग्रंथ निम्न में से कौन-सा था? –  श्रीमदभागवदगीता जैन धर्म के विषय में कौन-सा कथन सत्य नहीं है? –  वर्ण व्यवस्था की निन्दा … Read More
  • ब्रिक्स: देशों में संस्कृति, फिल्म तकनीक और बाजार को प्रोत्साहन
    ब्रिक्‍स देशों के प्रतिनिधियों ने सदस्‍य देशों के बीच संस्‍कृति, फिल्‍म तकनीक और बाजार को प्रोत्‍साहन देने पर बल दिया। ये प्रतिनिधि आज यहां सीरी फोर्ट में आयोजित एक पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस पत्रकार वार्ता में ब्राजील के श्री हुगो लारे… Read More
  • Exam Materials :- भगिनी प्रसूति सहायता योजना
    महिला श्रमिकों को मिली प्रसूति सहायता छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल द्वारा वर्ष 2015-16 में 14 हजार 907 पंजीकृत महिला श्रमिकों को 13 करोड़ रूपये की प्रसूति सहायता दी गई है । भगिनी प्रसूति सहायता योजना के तहत भवनों एवं अन्य निर्माण कार… Read More
  • सरगुजा मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ – केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री नड्डा
    एम.सी.आई. से मिली 100 सीटों की मान्यता अब राज्य के मेडिकल कॉलेजों में कुल 800 सीटें राज्य का छठवां सरकारी मेडिकल कॉलेज होगा अम्बिकापुर में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे.पी. नड्डा कल तीन सितम्बर को शासकीय मेडिकल कॉलेज अम्बिकापु… Read More
Load comments

No comments:

Post a Comment