Nainital Bank Clerk 2019: परीक्षा विश्लेषण और समीक्षा

August 25, 2019    

नैनीताल बैंक क्लर्क की परीक्षा अब खत्म हो गई है. कुल मिलाकर परीक्षा का स्तर आसान था. यदि आप बैंकिंग के इच्छुक हैं तो आपको कठिनाई स्तर की वर्तमान प्रवृत्ति और बैंकिंग परीक्षा के प्रत्येक अनुभाग में पूछे जाने वाले प्रश्नों के प्रकार का अंदाजा लगाने के लिए विस्तृत परीक्षा समीक्षा और विश्लेषण अवश्य पढ़ना चाहिए. आप नैनीताल बैंक पीओ परीक्षा विश्लेषण (यहां क्लिक करें) भी देख सकते हैं, यह 24 अगस्त को आयोजित किया गया था.

क्लर्क के लिए नैनीताल बैंक भर्ती में दो चरण में आयोजित की जायेगी, ऑनलाइन टेस्ट और इंटरव्यू. इस ऑनलाइन परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए उपस्थित होना होगा.


Nainital Bank Clerk 2019 Exam Analysis (OVER-ALL):


SECTIONS GOOD ATTEMPTS
English Language  27-31
Reasoning Ability 33-39
Quantitative Aptitude 28-32
Computer Awareness 34-38
General Awareness 31-32
TOTAL 173-186


संख्यात्मक अभियोग्यता (आसान-मध्यम)

नैनीताल बैंक क्लर्क परीक्षा विश्लेषण 2019 (संख्यात्मक अभियोग्यता): संख्यात्मक अभियोग्यता का खंड आसान से मध्यम था. इसमें DI के केवल दो सेट थे जो निम्नलिखित हैं:
  • Bar graph 
  • Tabular (5 sections- A,B,C,D,E)
      इसमें अज्ञात पद संख्या श्रंखला शामिल थे. लगभग 10 प्रश्न मिश्रित प्रश्न arithmetic word problems शामिल थे और इसमें mixture and allegation, problem on ages, average, boat and stream आदि से प्रश्न पूछे गए थे

      The questions were:

      Topic No. of Questions Level
      Data Interpretation  10 Moderate
      Quadratic Equation 05 Easy-Moderate
      Miscellaneous (Arithmetic) 10 Easy-Moderate
      Missing Number Series 05 Easy-Moderate
       Simplification 10 Easy-Moderate
      Total 40 Easy-Moderate
      अंग्रेजी भाषा (आसान-मध्यम)

      नैनताल बैंक क्लर्क परीक्षा विश्लेषण 2019 (अंग्रेजी भाषा): यह खंड आसान से मध्यम स्तर का था. इस वर्ष नैनीताल बैंक क्लर्क 2019 अंग्रेजी खंड आसान से मध्यम स्तर का था. इस खंड में 40 प्रश्न थे जिसके लिए 40 अंक आवंटित किये गए थे और इसके लिए 35 मिनिट का समय दिया गया था. इसमें एक Reading Comprehension पुछा गया था जो cow and a hawk की कहानी पर आधारित था. इसमें 3 प्रश्न vocabulary (antonym/synonym) पर आधारित थे.

      Topic No. of Questions Level
      Reading Comprehension  10 Moderate
      Single Fillers 05 Easy
      Spelling errors 05 Easy-Moderate
      Sentence Rearrangement 05 Easy-Moderate
      Cloze Test (story based) 06 Easy-Moderate
      Word Usage 03 Easy-Moderate
      Sentence Correction 06 Easy-Moderate
      Total 40 Easy-Moderate

      तार्किक क्षमता (आसान)

      नैनीताल बैंक क्लर्क परीक्षा विश्लेषण 2019 (तार्किक क्षमता): इस खंड में 50 अंकों के लिए 40 प्रश्न पूछे गए थे जिसके लिए 35 मिनट का कुल समय प्रदान किया गया था. तार्किक क्षमता में निम्नलिखित प्रकार की पजल पूछी गई थीं:
      • Circular Seating Arrangement, 8 people- all facing inside
      • Linear Seating Arrangement, parallel lines- 5 people each side
      • Day based Puzzle, Mon - Sun- 7 people, 7 days

      पूछे गए टॉपिक:
      Topic No. of Questions Level
      Sitting Arrangement and Puzzles 
      15
      Easy-Moderate
      Syllogism, (Only, A few)
      05 Easy
      Direction sense
      03
      Easy
      Blood Relation 
      03
      Easy
      Alphabet based
      02
      Easy
      Chinese Coding-Decoding
      04
      Easy
      Order and Ranking
      03
      Easy-Moderate
      6 People Linear Seating Arrangement
      01
      Easy-Moderate
      Inequality
      04
      Easy
      Total
      40 Easy


      कंप्यूटर अभिक्षमता (आसान)

      इस खंड से 20 अंकों के लिए 40 प्रश्न पूछे गये थे. इस खंड में पूछे गए प्रश्नों का स्तर आसान था. इसमें सभी प्रश्न आधारभूत कंप्यूटर ज्ञान के विषय जैसे Hardware, software, input-output devices, computer generations, MS Office आदि से संबंधित थे.


      सामान्य जागरूकता (आसान)

      नैनीताल बैंक क्लर्क परीक्षा विश्लेषण 2019 (सामान्य जागरूकता): इस खंड में 40 अंकों के लिए 40 प्रश्न पूछे गए थे जिसमें 20 मिनट का कुल समय आवंटित किया गया था. यह खंड आसान स्तर का था. करेंट अफैर्स से 28 से 30 प्रश्न पूछे गए थे. 10 से 12 प्रश्न स्थैतिक और बैंकिंग जागरूकता से पूछे गए थे.


      • भारतीय बैंक का मुख्यालय- चेन्नई
      • कॉर्पोरेशन बैंक का मुख्यालय - मंगलुरु
      • भूटान की राजधानी- थिम्बू
      • मुख्य चुनाव आयुक्त - सुनील अरोड़ा

      Let's block ads! (Why?)

      Nainital Bank Clerk 2019: परीक्षा विश्लेषण और समीक्षा 4.5 5 Yateendra sahu August 25, 2019 नैनीताल बैंक क्लर्क की परीक्षा अब खत्म हो गई है. कुल मिलाकर परीक्षा का स्तर आसान था. यदि आप बैंकिंग के इच्छुक हैं तो आपको कठिनाई स्तर की व...


      Load comments

      No comments:

      Post a Comment